मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के घाघी नारायणपुर गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में Clash between two parties during Muharram procession in Ghaghi Narayanpur village of Seraikela, situation under control

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के घाघी नारायणपुर गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में Clash between two parties during Muharram procession in Ghaghi Narayanpur village of Seraikela, situation under control

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के घाघी नारायणपुर गांव में बुधवार की देर शाम मुहर्रम के जुलूस को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। उंक्त घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाघी नारायणपुर गांव में बुधवार की शाम मुहर्रम का जुलूस निकाले जाने के दौरान पूर्व से तय रूट से अलग हटकर जुलूस के लोग एक गांव में चले गए और उक्त गांव के धार्मिक स्थल पर जाकर नारेबाजी करते हुए डीजे बजाने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने घायल कर दिया। इसके बाद जुलूस के लोग लौटे और फिर दूसरे समूह पर हमला कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल ले जाया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में दो पक्षो के बीच तनाव की स्थिति की सूचना मिलते ही सरायकेला एसडीओ सुनील प्रजापति, एसडीपीओ संतोष मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, इंस्पेक्टर शंभु गुप्ता समेत कई अधिकारी वहां पहुंचे और हंगामा को शांत कराया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील करते हुए सभी को अपने-अपने घर भेज दिया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में बताई जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन