मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर स्नातक सत्र 2022-24 के छात्रों को दी गई विदाई Farewell was given to the students of graduation session 2022-24 by organizing a ceremony at XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर स्नातक सत्र 2022-24 के छात्रों को दी गई विदाई Farewell was given to the students of graduation session 2022-24 by organizing a ceremony at XITE College Gamharia

गम्हरिया : एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में समारोह आयोजित कर 2022-24 सत्र स्नातक छात्रों को विदाई दी गई। जेवियर्स स्कूल हॉल में आयोजित इस  समारोह में विदा लेने वाले छात्रों के लिए वर्षों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास की परिणति को चिह्नित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फ्रांसिस द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विदाई नहीं है, बल्कि आपकी यात्रा और आप में से प्रत्येक का इंतजार कर रहे उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। हमें इस बात पर गर्व है कि आप कितनी दूर तक आए हैं और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आप कहां जाएंगे। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व और कॉलेज जीवन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसमे प्रतीक अग्रवाल को मिस्टर एक्सआईटीई तथा एलिसन बिरुआ को मिस एक्सआईटीई का खिताब प्रदान किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रभावशाली पुरस्कार पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार महतो व महिला वर्ग मे रुचि कुमारी को, सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार पुरुष वर्ग में अनिल जोजोवार व महिला वर्ग में प्रियंका बांकिरा को, प्रदर्शन कला पुरस्कार 2024 से पुरुष वर्ग में अमृत कुमार तियु व महिला वर्ग में श्रेया राज को दिया गया। साथ ही, शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार पुरुष वर्ग में शुभम आदित्य व महिला वर्ग में इंदु गुप्ता के  अलावा मेल्विन डेविड और इशिका मिश्रा को प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके आयोजन में डॉ0 राधा महाली, सहायक प्रोफेसर अकिंचन ज़ाक्सा, निधि कुमारी, आशीष सिंह, अमित चतुर्वेदी, वाई. दिलीप कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन