मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक Car damaged due to collision with trailer, driver narrowly escaped

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक Car damaged due to collision with trailer, driver narrowly escaped

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप आदित्यपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर द्वारा पीछे से एक कार में ठोकर मार दी गई। ठोकर लगने के बाद कार आगे जा रहे एक अन्य ट्रेलर से टकरा गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कार चालक बाल बाल बच गया किन्तु पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक को हल्की चोटें लगी। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए पास ही स्थित गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। इस दुर्घटना के बाद टाटा-कांड्रा मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा और और आवागमन ठप्प रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रेलर को जब्त करते हुए क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन