मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो अलग अलग अपराधिक मामलों मे 5 गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा मे भेजे गए 5 arrested in two separate criminal cases, sent to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
दो अलग अलग अपराधिक मामलों मे 5 गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा मे भेजे गए 5 arrested in two separate criminal cases, sent to judicial custody

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधिक मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कि आज न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया। चार आरोपियों की गिरफ्तारी विगत 17 अगस्त को शर्मा बस्ती की एक महिला के साथ मारपीट करने, गाली-ग्लौज और छेड़खानी करने के मामले में की गई है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या-258 के तहत केस दर्ज करते पुलिस ने शर्मा बस्ती निवासी अजीत जाना, दिलीप जाना, राजू प्रधान, गोलू प्रधान, बांधु उरांव तथा अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या-119/24, दिनांक 18 अप्रैल के मामले में मुस्लिम बस्ती निवासी शहबाज खान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने एच रोड, मुस्लिम बस्ती निवासी करीम हुसैन उर्फ अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है. आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन