मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाता में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित BJP's felicitation cum victory resolution meeting program organized in Hata

लेखक: प्रकाशित:
हाता में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित BJP's felicitation cum victory resolution meeting program organized in Hata

●पोटका जिताओ, रांची में कमल फूल की सरकार बनाओ के नारे के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का हुआ अभिनंदन, हेमंत सरकार पर बरसे दीपक प्रकाश
जादूगोड़ा : भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर बेहतर जीत दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार रविवार को हाता में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा के संचेतक सह समारोह के मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने आगामी विधानसभा में झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विगत लोकसभा चुनाव में पोटका विधानसभा के सात मंडल समेत बागबेड़ा, घाघीडीह अंतर्गत बूथ स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बागबेड़ा, घाघीडीह समेत पोटका के सात मंडल के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जिला  अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार आदि ने अभिनंदन  किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश झारखंड सरकार पर खूब बरसे तथा राज्य में महिलाओं के साथ अनाचार, हत्या, भ्रष्टाचार में डूबी झारखंड सरकार के सरकारी बाबूओ को खूब कोसा। अंत में उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ  आगामी चुनाव में पोटका जिताओे व रांची में कमल खिलाओ का नारा दिया। सभा को सांसद विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, अनिल मोदी आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा की तर्ज पर झारखंड में 60 सीटो के बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्रनाथ सरदार ने किया तथा कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी को बधाई दी। इससे पूर्व  उन्होंने हाता चौक पर राज्यसभा संचेतक दीपक प्रकाश का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम का  संचालन मनोज राम ने किया। इस अवसर पर प्रदेश से लेकर जिले समेत बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन