मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

100 ईडब्ल्यूएस क्वार्टरवासियों की समस्याओं से रुबरु हुए पुरेंद्र Purendra came face to face with the problems of 100 EWS quarter residents

लेखक: प्रकाशित:
100 ईडब्ल्यूएस क्वार्टरवासियों  की समस्याओं से रुबरु हुए पुरेंद्र Purendra came face to face with the problems of 100 EWS quarter residents

◆आवंटन को लेकर बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलने का हुआ निर्णय
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह रविवार को 100 ईडब्ल्यूएस क्वार्टरवासियों की समस्या से रुबरु हुए। इस क्रम में कॉलोनीवासियों के आग्रह पर वे वार्ड संख्या-34 स्थित दुर्गापूजा मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों की माँग को जायज बताया तथा इसके लिए शीघ्र हीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान कराने की बात कही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि क्वार्टर में रहने वाले करीब 30-40 लोग आवास बोर्ड में आवंटन हेतु अग्रिम राशि भी जमा किया है। कुछ लोगों को आवास बोर्ड द्वारा भाड़े पर भी क्वार्टर दिया गया था। साथ ही, ज्यादातर लोगों ने आवास बोर्ड के वर्ष 2017 के आदेशानुसार 10 वर्षों से मकान में रह रहे लोगों ने आवश्यक कागजात के साथ आवेदन भी दिया थाl। किन्तु, अबतक आवंटन की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकांश ईडब्ल्यूएस मकान पुराने हो चुके हैं और बीच-बीच में सभी लोग अपने-अपने खर्चे से क्वार्टर की मरम्मति एवं रखरखाव भी करते हैं। वहीं, एक स्वर से क्वार्टर की वास्तविक कीमत लेकर उसमें रहने वालों के नाम क्वार्टर आवंटित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की माँग की गई। बैठक में बिट्टू उपाध्याय, सूरज प्रसाद सिंह, सरोज सिंह, नकुल, चंदेश्वर सिंह, मनीष सिंह, अमर पांडे, रामकुमार सिंह, उज्जवल राय, गोलू सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन