मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एनआईटी जमशेदपुर में खुला एक्यूप्रेशर सेंटर, निदेशक ने किया उदघाटन Acupressure Center opened in NIT Jamshedpur, Director inaugurated it

लेखक: प्रकाशित:
एनआईटी जमशेदपुर में खुला एक्यूप्रेशर सेंटर, निदेशक ने किया उदघाटन Acupressure Center opened in NIT Jamshedpur, Director inaugurated it

आदित्यपुर : जिले के आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर के मेडिकल सेंटर में सोमवार को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणाली एक्यूपेशर सेंटर का शुभारंभ हुआ। इसका विधिवत उदघाटन एनआईटी के निदेशक गौतम सूत्रधर ने किया। बताया गया है कि यहां एक्यूप्रेशर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ0 डीके सिंह अपनी सेवा देंगे। इस मौके पर निदेशक गौतम सूत्रधर ने कहा कि एनआईटी परिवार स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए अब यहां निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे। बताया कि एक्यूपेशर एक ऐसी तकनीक है जो उंगलियों, हथेलियों, कोहनी या उपकरणों का उपयोग करके विशिष्ट एक्यूपोंट्स पर दबाव लागू करती है। इस दौरान डॉ0 सिंह ने बताया कि वे इससे पूर्व टाटा स्टील और टीसीएस से भी जुड़े रहे हैं और वहां के लोगों को इस पारंपरिक चिकित्सा का लाभ पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर एनआईटी के रजिस्ट्रार डॉ0 एनके राय, शैलेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में एनआईटी कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन