मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गायक से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी बना रहे थे लूट की योजना Five accused arrested for demanding extortion of Rs 10 lakh from a singer, all were planning a robbery

लेखक: प्रकाशित:
गायक से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी बना रहे थे लूट की योजना Five accused arrested for demanding extortion of Rs 10 lakh from a singer, all were planning a robbery

सरायकेला : जिले के तिरुलडीह पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी गायक कुंदन गोप से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो और मुगुल पुरान शामिल है। बताया गया है कि इसमें बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। बीते 18 जुलाई को कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी जिसमें बताया गया था कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद पीड़ित ने अगले दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में जाकर कराई थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को लूट की योजना बनाने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन