मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा स्टील के अधिकारियों की ओर से राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में किया गया वृक्षारोपण Tree plantation done in Government Women Polytechnic by Tata Steel officials

लेखक: प्रकाशित:
टाटा स्टील के अधिकारियों की ओर से राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में किया गया वृक्षारोपण Tree plantation done in Government Women Polytechnic by Tata Steel officials

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील लिमिटेड के एचआरएम और एडमिन, इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स (ईएंडपी) टीम के अधिकारियों द्वारा एचआरबीपी, ईएंडपी की प्रमुख विनीता प्रकाश के मार्गदर्शन में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के सहयोग से स्वैच्छिक पहल के रूप में एक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर संस्था के प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों, अधिकारियों और टाटा स्टील के दीपक वर्गिश, अरुण कुमार, संजय कुमार सिंह, सुजीत मिश्रा, अनुश्रुर्ति सिंह, सुनील शर्मा, उदय शंकर पाठक, आशीष शर्मा आदि के साथ मिलकर संस्थान परिसर में पौधे लगाए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन