मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड में पर्यावरण दिवस का उत्सव मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी रही Environment Day celebrated at Ramakrishna Forgings Limited, active participation in environmental protection

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड में पर्यावरण दिवस का उत्सव मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी रही Environment Day celebrated at Ramakrishna Forgings Limited, active participation in environmental protection

सरायकेला : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट -5 में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण, पर्यावरण चित्रांकन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, और नवीकरणीय ऊर्जा के ऊपर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति सेनापति ने कहा कि हमारी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और हमें अपने हर कदम में इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण दिवस को एक सामाजिक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण, सामाजिक, और प्रबंधनीय मूल्यों पर भी जोर दिया जिससे सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता में भी बढ़ावा मिलेगा । कार्यक्रम को कंपनी के कंचन चौधरी, कृष्ण कुमार झा, अनूप कुमार, जीवन सुदादे आदि ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटुआ ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईएचएस हेड नवीन सिन्हा, आदित्य प्रकाश, पुष्कर आनंद आदि ने मुख्य भूमिका अदा की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनेश प्रसाद, संदीप बल, अभिजीत झा, भवेंद्र झा, देबाशीष नायक, सेंगेल सरेन, सिद्धार्थ चटर्जी, मुहम्मद ग़ौस, इसरार अहमद, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रविंद्र यादव, धर्मवीर कुमार, प्रदीप विश्वास, रवि रंजन कुमार, बप्पा भट्टाचर्जी समेत काफी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन