मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्टूडेंट्स कार्नर के यूनिट एक की टीम रही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता Team of Unit 1 of Students Corner was the winner of the cricket competition

लेखक: प्रकाशित:
स्टूडेंट्स कार्नर के यूनिट एक की टीम रही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता Team of Unit 1 of Students Corner was the winner of the cricket competition

गम्हरिया : शैक्षणिक संस्था स्टूडेंट कॉर्नर की ओर से गम्हरिया स्थित संस्था के युनिट एक और दो के बच्चों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उदघाटन संस्था के प्रमुख चंचल साहू ने किया। प्रतियोगिता के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए युनिट दो की टीम 12 ओवर मे 4 विकेट खोकर 153 रन बनाई। उसके जवाब में उतरी युनिट एक की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को बडी आसानी से पूरा कर लिया। यूनिट एक की टीम मात्र 9 ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के पश्चात, विजेता टीम को संस्थान की ओर से ट्रॉफी व 2501 रुपए नकद प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच रहे सुन्दरम कुमार को भी संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रंजन प्रधान, दियोतिमा बोस, संजय कुमार, शीला हांसदा, नेहा, आर्या, विश्वजीत मोहंती, दीप आदि की प्रमुख भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन