मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' ने किया 250 पौधों का निःशुल्क वितरण Ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' distributed 250 saplings free of cost

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' ने किया 250 पौधों का निःशुल्क वितरण Ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' distributed 250 saplings free of cost

गम्हरिया : पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' की ओर से बड़ा गम्हरिया के बागानपाड़ा स्थित हरिमंदिर परिसर में पर्यावरण जागरूकता सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कोल्हान डिवीजन के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से वृक्ष लगाकर उसे संरक्षित रखने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 बसंत कुमार ने प्रदूषण से मानव शरीर पर हो रहे दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर भारती कला मंदिर की छात्राओं में भारती कुमारी, दिव्या एवं नीमिषा ने पर्यावरण संरक्षण पर मनमोहक गीतो की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को समाजसेवी सुनीता मिश्रा ने भी संबोधित किया जबकि मंच संचालन संस्था के अध्यक्ष एस शेखर ने किया।
कार्यक्रम के अंत में करीब ढाई सौ फलदार एवं छायादार पौधों का मुफ्त वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के महासचिव सुधीर कुमार सिंह, सचिव कैप्टन अनिल कुमार महतो, हरिमंदिर समिति के अध्यक्ष लखन बेज, समाजसेवी रश्मि साहू, अजीत सिंह, संजय कुमार, पूर्व सैनिक देवशरण कुमार सिंह, एसएस वाग, नरसिंह दास, विष्णु चरण प्रमाणिक, वकील सिंह, देवेन्द्र कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन