मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मोदक समाज की ओर से निर्मल पथ में प्रथम वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का आयोजन Modak Samaj organizes the first annual Shri Shyam Mahotsav in Nirmal Path

लेखक: प्रकाशित:
मोदक समाज की ओर से निर्मल पथ में प्रथम वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का आयोजन Modak Samaj organizes the first annual Shri Shyam Mahotsav in Nirmal Path

गम्हरिया : मोदक समाज की ओर से छोटा गम्हरिया के निर्मल पथ, रोड संख्या- 6 में प्रथम वार्षिक श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ भगवान खाटू श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। इस मौके पर उपस्थित पंडित शिव कुमार शर्मा द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। इस मौके पर जमशेदपुर के प्रसिद्ध भजन कलाकार मनोज शर्मा, चंचला व अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। उन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्याम भजन का लोगों ने देर रात तक आनंद उठाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके आयोजन में विशाल मोदक, बीरेन मोदक, अभय सिंह, रिजू मोदक समेत समाज के अन्य लोगों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन