मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून Last date to apply for admission to four-year undergraduate course in Patamada Degree College, Jalla is June 19

लेखक: प्रकाशित:
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून Last date to apply for admission to four-year undergraduate course in Patamada Degree College, Jalla is June 19

पटमदा : पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा से स्थायी सम्बन्धता प्राप्त पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में जो छात्र कला और विज्ञान संकाय से चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन लेना चाहते हैं वे सीधे कॉलेज आकर चांसलर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है जो प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है। नामांकन की पहली सूची 24 जून को प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। कॉलेज में कला संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, संथाली, कुड़माली, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान एवं दर्शनशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं गणित में नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य सुमंत सेन ने बताया कि कॉलेज में नियमित पढ़ाई के साथ- साथ अत्याधुनिक पुस्तकालय जिसमें ई- लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर लैब की व्यवस्था है। जिसमें विद्यार्थी सामान्य कोर्स के साथ साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी हासिल कर सकते है, जो भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन