मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूरी मानवता के लिए कबीर एक क्रांति और मानवता के प्रतिमूर्ति थे- दिग्विजय भारत Kabir was a revolution for the entire humanity and an embodiment of humanity - Digvijay Bharat

लेखक: प्रकाशित:
पूरी मानवता के लिए कबीर एक क्रांति और मानवता के प्रतिमूर्ति थे- दिग्विजय भारत Kabir was a revolution for the entire humanity and an embodiment of humanity - Digvijay Bharat

गम्हरिया : संत कबीर सेवा संस्थान एवं संस्कारोदय अकादमी स्कूल, जमालपुर, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में सद्गुरु कबीर प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने कबीर के दोहे और साखियाँ प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया। इससे पूर्व सत्यानाम का ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इस मौके पर संस्थान एवं विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक दिग्विजय भारत ने सद्गुरु कबीर के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उनके दोहों एवं साखियों के माध्यम से जीवन की महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने कहा कि कबीर भारत भूमि ही नहीं, अपितु पूरी मानवता के लिए एक क्रांति और मानवता के प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर शिक्षिका मोनिका कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक अमित कुमार, संजना सिंह, कौशल कुमारी, रूसी कुमारी, रजनी समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन