मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक, दो लोग झुलसे Bus completely burnt to ashes after coming under high tension wire, two people burnt

लेखक: प्रकाशित:
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक, दो लोग झुलसे Bus completely burnt to ashes after coming under high tension wire, two people burnt

दुमका : दुमका जिले के दिग्घी ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्री अमडा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में आग लग गई। इस घटना में दो लोग बुरी तरह आग में झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह शिव शक्ति बस संख्या- जेएच 04एस/ 1796) बारात लेने तेलियाचक नवाडीह जा रही थी। इसी दौरान सड़क में अचानक बस हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आते ही बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा बस आग की लपटों से घिर गया। इस दौरान बस चालक किसी प्रकार कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। लेकिन बस का खलासी सहित दो लोग बच कर निकलने में नाकामयाब रहे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बसकर्मियों को बाहर निकाला गया। दोनों कर्मी आग में बुरी झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने से पहले ही पूरा बस जल कर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि बस में यात्री सवार नहीं थे अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन