मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नीलाचंल एक्सप्रेस के उपर गिरी हाईटेंशन तार, कई यात्री हुए चोटिल, बारककाना और हटिया मेमू का मार्ग बदला High tension wire fell on Neelachanal Express, many passengers injured

लेखक: प्रकाशित:
नीलाचंल एक्सप्रेस के उपर गिरी हाईटेंशन तार, कई यात्री हुए चोटिल, बारककाना और हटिया मेमू का मार्ग बदला High tension wire fell on Neelachanal Express, many passengers injured

जमशेदपुर : आनन्द विहार से चलकर पुरी जाने वाली ट्रेन संख्या 12876 (आनन्द विहार-पुरी नीलाचंल एक्सप्रेस) के उपर हाईटेंशन का तार गिर जाने से ट्रेन मे सफर कर रहे कुछ यात्री चोटिल हो गए। घटना सुईसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप सुबह करीब आठ बजे की है। बताया गया है कि ट्रेन के बोगी संख्या एस-4 के गेट पर बैठे दो यात्री चोटिल हो गए जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों यात्री उत्तरप्रदेश के रायबरेली के रहने वाले बताये जा रहे हैं जिनकी पहचान राज शंकर और राहुल कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, आनंद बिहार टर्मिनल ट्रेन नई दिल्ली से ओडिशा के पुरी जा रही थी। इधर ट्रेन हादसे के बाद इस रूट पर करीब दो घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन में आई खराबी को दुरुस्त कर प्रातः करीब दस वजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।

 दो यात्री हुए चोटिल : रेलवे
वहीं रेलवे ने भी घटना की पुष्टि की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपी आरओ ने बताया कि ट्रेन के ऊपर ओएचई तार अचानक गिर जाने से गेट पर बैठे दो यात्रियों को चोट लगी। तत्काल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है और घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।

दो ट्रेनों का मार्ग बदला
इस कारण इस मार्ग से होकर आने जाने वाली दो ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार, बारककाना से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 08152 (बरककाना -टाटा एक्सप्रेस) कोटशीला, पुरुलिया, चांडिल के रास्ते जाएगी जबकि, टाटा से हटिया जानेवाली ट्रेन संख्या 08195 (टाटा -हटिया) मेमू पेसेंजर का मार्ग चांडिल -पुरुलिया -कोटशीला -मुरी के रास्ते होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन