मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुरक्षित वातावरण में औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों से कार्य कराए- झामयू Get industrial workers to work in a safe environment – ​​JMU

लेखक: प्रकाशित:
सुरक्षित वातावरण में औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों से कार्य कराए- झामयू Get industrial workers to work in a safe environment – ​​JMU

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर झारखंड मजदूर यूनियन ने चिंता व्यक्त किया है। इस बाबत गम्हरिया स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर यूनियन के नेताओं ने बताया कि विगत 6 माह से लगातार औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में दुर्घटनाएं घट रही है जिसमें अबतक दो दर्जन से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है। सिर्फ मई माह में ही घटित घटनाओं में दस मजदूरों की मौत हुई जो गम्भीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला कारखाना निरीक्षक द्वारा पूर्व में घटित घटनाओं पर उचित जांच कर कम्पनी प्रबंधन पर कारवाई नहीं कर मामले का लिपा-पोती किए जाने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इसका झारखण्ड मजदूर यूनियन निन्दा करती है। यूनियन नेताओं ने कम्पनी प्रबंधन और कारखाना निरीक्षक से औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कार्य करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर किसी प्रकार लापरवाही नहीं बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्रम कानून का पालन करते हुए मजदूरों से सुरक्षित वातावरण में कार्य कराए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। अन्यथा मजदूर हित में यूनियन सड़क पर उतर कर आन्दोलन को बाध्य होगी। प्रेस वार्ता में यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील गोराई, महासचिव सन्त सिंह सरदार, सचिव रवि सिंह, मिडिया प्रभारी सुनील हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष सागर खंडायत आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन