मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पिता ने छोटी सी दुकान चला कर बेटा को पढ़ाया, गोमिया के कोमल ने आईआईटी जेईई में मारी बाजी Father taught his son by running a small shop, Komal from Gomia cracked IIT JEE

लेखक: प्रकाशित:
पिता ने छोटी सी दुकान चला कर बेटा को पढ़ाया, गोमिया के कोमल ने आईआईटी जेईई में मारी बाजी Father taught his son by running a small shop, Komal from Gomia cracked IIT JEE

रांची(Ranchi) : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने बीते 9 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस 2024 का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में बोकारो के गोमिया निवासी  कमल कुमार यादव ने आईआईटी जेईई 2024 की परीक्षा पास की। उसने 360 अंकों की परीक्षा में 129 अंक प्राप्त किया है। उसे ऑल इंडिया रैंक 15740 मिला है। अब उनको आईआईटी धनबाद, आईआईटी भुवनेश्वर और आईआईटी इंदौर में से किसी एक कॉलेज में नामांकन मिल जाएगा। कोमल ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके परिवार वालों का काफी हाथ रहा। एक मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखने वाले कोमल ने खुद से घर में रहकर ऑनलाइन क्लासेस और कठिन परिश्रम कर यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि पिता की गांव में एक छोटा सा किराना दुकान है। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। इसके बावजूद उनके पिता उसकी  पढ़ाई में कभी पीछे नहीं हटे। कोमल तीन भाई-बहन में सबसे छोटा हैं, उनकी दो बड़ी बहन है। वह भविष्य में एक अच्छे इंजीनियर बन कर देश का नाम रोशन करना चाहता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन