मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू यादव के 77वें जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 77 पाउंड का केक Purendra cuts 77 pound cake on RJD supremo Lalu Yadav's 77th birthday

लेखक: प्रकाशित:
राजद सुप्रीमो लालू यादव के 77वें जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 77 पाउंड का केक Purendra cuts 77 pound cake on RJD supremo Lalu Yadav's 77th birthday

◆लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है- पुरेंद्र
आदित्यपुर : लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश की ओर से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह संस्था के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव के 77वें जन्मदिन के अवसर पर 77 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने "हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव" के गगन भेदी नारे लगाया। इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के माथे पर तिलक लगा कर एवं उनकी आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें "लालू प्रसाद यादव का जन्म कब हुआ?" " लालू प्रसाद यादव की माता का नाम क्या था?" " लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री कब बने?" "लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री कब बने?" आदि प्रश्न पूछे गए। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक राजेश रसिक द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर गाए गए गीत *बधाई जन्मदिन के* को यूट्यूब पर अतिथियों द्वारा लांच किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर एसटी/ एससी/ ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव और राजद के ऊपर गाए गए गीतों यथा- "जुग जुग जिय ए सरकार",  "देत बानी ढेर जन्मदिन के बधाई हो",  "फिर लालटेनीय जरी", "लालू बिना चालू इ बिहार ना होइ", "लालू  यादव के जन्मदिन पर दे तानी अनघा बधाई" के धुन पर खूब थिरकते नजर आए। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, पद्मश्री छुटनी महतो, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, सत्येंद्र प्रभात, राजेश्वर पंडित, एसएन यादव, मनोज चौरसिया, उमाशंकर राम, सिद्धनाथ सिंह यादव, यदुनंदन राम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद गुप्ता, रामानंद भक्त, आरके अनिल, पुष्पा सिंह, केएल यादव, कार्तिक चंद्र साहू, बैजू यादव, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अखिलेश सिंह, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, बंधु यादव, दिलीप मंडल, संजय बेहरा, भरत राम, लक्ष्मण पासवान, रामजी शर्मा, रामजी ठाकुर, जय मंगल यादव, अजय कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन