मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता के उद्देश्य से अनुमंडलवार जागरूकता वाहन को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना DDC flagged off subdivision wise awareness vehicle for the purpose of creating awareness against drugs

लेखक: प्रकाशित:
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता के उद्देश्य से अनुमंडलवार जागरूकता वाहन को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना DDC flagged off subdivision wise awareness vehicle for the purpose of creating awareness against drugs

सरायकेला : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार 19 जून से आगामी 26 जून तक मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस निमित्त बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक़े पर अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर मौजूद रहे।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यापार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दो जागरूकता रथ (सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल के लिए) रवाना किया गया है। बताया कि जागरूकता रथ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर उन्हें जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके तहत जिला प्रशासन सहित गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है जिसमे सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन