मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की ओर से किया गया पौधारोपण, 5 हजार वृक्ष लगाने का लिया संकल्प Gamhariya English School planted trees for environmental protection, resolved to plant 5 thousand trees

लेखक: प्रकाशित:
पर्यावरण संरक्षण को लेकर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की ओर से किया गया पौधारोपण, 5 हजार वृक्ष लगाने का लिया संकल्प Gamhariya English School planted trees for environmental protection, resolved to plant 5 thousand trees

गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बुधवार को पौधारोपण समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान की क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक निर्मला बरेलिया उपस्थित थीं। उन्होंने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही हमारे भविष्य का निर्माण करेगी। कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपने जन्म दिवस पर स्वयं वृक्षारोपण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय की चेयरपर्सन रिंकु रॉय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे समाज की जिम्मेदारी है। हमें मिलकर इसे एक जन आंदोलन बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में शामिल होने की अपील किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासक रीमा बनर्जी ने कहा कि यह पहल हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हम सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। इस दौरान संयुक्त शिक्षा सचिव ने विद्यालय का भ्रमण कर स्कूल के नए इमारत, कंप्यूटर लैब, डिजिटल क्लास रूम आदि का भी निरीक्षण कर निदेशक सुब्रतो रॉय द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए आगामी एक माह के अंदर विद्यालय व आसपास के क्षेत्रों में 5000 पौधे लगाने व उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया। इसके अलावा, जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को भी लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षिका चंदना सिंह, रूपम सिंह, सरिता मोहंती, शीला महतो, मुकेश पाठक, स्वेता कुमारी, सरिता मिश्रा, पंकज कुमार आदि ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अंत मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण चोली से धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर विद्यालय की सचिव शिप्रा पाल, अमित कुमार, अमिता, लीना, नंदा, कविता, सुमिता, पूमा, निशु, नीलू झा, कमलजीत, सत्यवान, निशा, रश्मिता, सोनल, सरिता, मीरा, रश्मिता साव, श्वेता समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन