मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केबल एसोसिएशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में कामगार कांग्रेस द्वारा सभा आयोजित Workers Congress organized a meeting in Cable Association in favor of India Alliance candidate Sameer Mohanty

लेखक: प्रकाशित:
केबल एसोसिएशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में कामगार कांग्रेस द्वारा सभा आयोजित Workers Congress organized a meeting in Cable Association in favor of India Alliance candidate Sameer Mohanty

जमशेदपुर : केबल वेलफेयर एसोसिएशन में रविवार को झारखंड प्रदेश कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देशानुसार जिला प्रभारी राजा सिंह राजपूत द्वारा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस महासचिव परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, एसएसआर रिजवी, उदयकांत शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक में शैलेश पांडेय ने कहा कि भाजपा देश में झूठ व नफरत फैलाने का काम कर रही है। युवाओं को नौकरी व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असफल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मजदूरों व किसानों की दयनीय स्थिति का कारण भाजपा की 10 साल के तानाशाही शासन का परिणाम है। देश अब मोदी जी के झांसे में नहीं आने वाली है। आगामी 4 जून को इंडिया गठबंधन जन जन की आवाज की सरकार बनाने जा रही है और राहुल गाँधी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बैठक में राहुल गोस्वामी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निरज सिंह, कुलदीप सिंह, बादशाह खान, लक्की शर्मा, दिलीप जायसवाल, कमलेश्वर जाल, नीरज पंचु, हर्ष पांडेय समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन