मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में जमीन विवाद में तेज हथियार से मारकर 30 वर्षीय लालू प्रधान की हत्या 30 year old Lalu Pradhan murdered with sharp weapon over land dispute in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में जमीन विवाद में तेज हथियार से मारकर 30 वर्षीय लालू प्रधान की हत्या 30 year old Lalu Pradhan murdered with sharp weapon over land dispute in Gamharia

गम्हरिया : बीते रविवार की देर रात सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत रायबासा फाटक के समीप स्थित झाड़ गोविंदपुर गांव निवासी लालू प्रधान (30) नामक युवक की तेज धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह पुलिस से फाटक के समीप से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि लालू प्रधान का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि उसी विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी गांव के अरविंद और शशि नामक युवक पर लगाया गया है जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू प्रधान खास जमीन की खरीद-बिक्री करता था। इसको लेकर अरविंद और शशि नामक जमीन कारोबारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। बीते रविवार की देर रात दोनों युवको ने लालू को बातचीत के लिए बुलाया। लालू के वहां पहुंचते ही दोनों युवकों द्वारा पूर्व से पास रखे हुए तलवार और टांगी से उसपर वार कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरविंद और शशि मौके से फरार हो गए। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि विगत दिनों लालू के चाचा निरंजन प्रधान पर भी जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह बाल बाल बच गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन