मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने की बैठक Women held a meeting to make Parshuram Janmotsav a success

लेखक: प्रकाशित:
परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने की बैठक Women held a meeting to make Parshuram Janmotsav a success

आदित्यपुर : परशुराम जन्मोत्सव समिति, ब्राह्मण नारी शक्ति की ओर से गुरुवार को आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिलाओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 जून के होने वाले भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई जिसमें सभी महिलाओं ने इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। बताया गया कि सभी महिलाओं अपने सगे-संबंधियों व आसपास की ब्राह्मण परिवार को उनके हैं घर जाकर निश्चित रूप से आमंत्रण पत्र दें। इस मौके पर हर ब्राह्मण परिवार को एकजुट करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से डॉ0 त्रिपुरा झा, मीरा तिवारी, ब्यूटी तिवारी, अर्चना पांडे, राजलक्ष्मी देवी, रीना कुमारी, अमृता तिवारी, नूतन कुमारी, अनिता तिवारी, प्रभा पांडे, प्रियंका पांडे, पूर्णिमा पांडे, विभा झा, अर्चना पांडे, गीता दुबे, पार्वती ठाकुर, मोनिता देवी, मणि मिश्रा आदि उपस्थित रही। इस दौरान सभी महिलाओं में परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर भरपूर उल्लास देखा गया। बताया गया है कि महिलाओं की अगली बैठक शनिवार को बिरसानगर में रखी गई है। इसी प्रकार अनेक क्षेत्रों में भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन