मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सत्संग एवं साधु समागम से ही मानव की उन्नति सम्भव- गोपाल बर्मन Human progress is possible only through satsang and sadhu gathering - Gopal Burman

लेखक: प्रकाशित:
सत्संग एवं साधु समागम से ही मानव की उन्नति सम्भव- गोपाल बर्मन Human progress is possible only through satsang and sadhu gathering - Gopal Burman

गम्हरिया : आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित गुरुकुल आवासीय विद्यालय में बाबा नाम केवलम कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने अपने संदेश में कहा कि जिसके संस्पर्श में आने से अधोगति होती है, उसको सुदुराचारी कहते है। कहा कि एक महात्मा के पास पापी के आने से महात्मा की अधोगति नहीं होगी वरण उस सुदुराचारी की भी उन्नति हो जाएगी। उन्होंने लोगों से सुसंगत में रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अधिक से अधिक सत्संग करना चाहिए। कहा कि सत्संग एवं साधु समागम से ही मनुष्य की उन्नति सम्भव है। इस मौके पर बाबा नाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके आयोजन में आनंदमार्ग प्रचारक संघ के राज कुमार, करुणा राज, गुणाधर महतो समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन