मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विधि विधान से पूजा के बाद तीन दिवसीय भोक्ता पूजनोत्सव सम्पन्न Three-day Bhokta Puja festival concluded after the puja as per the rituals

लेखक: प्रकाशित:
विधि विधान से पूजा के बाद तीन दिवसीय भोक्ता पूजनोत्सव सम्पन्न Three-day Bhokta Puja festival concluded after the puja as per the rituals

गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया में शिव भक्त समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भोक्ता पूजनोत्सव विधि विधान से पूजा पाठ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे पूर्व 200 से अधिक  भोक्ताओं ने व्रत रखते हुए स्थानीय शिव बांध में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना व संकल्प लेकर दंडी प्रणाम करते हुए बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने रास्ते में पानी छिड़काव कर भोक्ताओं की सेवा किया। इस मौके पर समिति की ओर से छऊ नृत्य का आयोजन भी किया गया। इसके आयोजन में मन्दिर के मुख्य पुजारी गणेश मुखर्जी, सोमनाथ मुखर्जी, पूजा कमेटी के अध्यक्ष भृगुराम पाल, सचिव माथुर दास, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द दास, तपन चौधरी, बादल दास, मनोरंजन बेज, किशोर बेज, मोहित दास, गणेश मुखर्जी आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन