मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नव ज्योति विद्या मंदिर के समर कैम्प में बच्चों ने सीखे कई हूनरChildren learned many skills in the summer camp of Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
नव ज्योति विद्या मंदिर के समर कैम्प में बच्चों ने सीखे कई हूनरChildren learned many skills in the summer camp of Nav Jyoti Vidya Mandir

.गम्हरिया : राधेश्याम ट्रस्ट द्वारा संचालित नव ज्योति विद्या मंदिर, गम्हरिया में बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इस समर कैंप का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया और नए नए कौशल सीखे। विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव और प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित इस कैम्प में बच्चों को गणित के गुर सिखाए गए। साथ ही, नुक्कड़ नाटक, शिल्प, आउटडोर खेल, योग व ध्यान जैसी नई चीजें सिखाईं गई। बताया गया है कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी छुट्टियों का उपयोग अच्छे ज्ञान की प्राप्ति में कैसे करें, इसे दिखाना था। इस शिविर में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक नीरज झा, रुचि कुमारी, पिंकी कुमारी, अनीषा श्रीवास्तव आदि भी शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन