मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान Swadeshi Jagran Manch launched voter awareness campaign

लेखक: प्रकाशित:
स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान  Swadeshi Jagran Manch launched voter awareness campaign

गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गम्हरिया बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को उनके मत के अधिकार व महत्व को बताया गया। साथ ही, आगामी 13 मई को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान कर देश के इस महापर्व में शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधित नारे लगाए गए लोगों के बीच पत्रक बांटे गए। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह प्रचार प्रमुख अमित कुमार मिश्र, अभियान के विभाग संयोजक राकेश कुमार पाण्डेय, सरायकेला जिला संयोजक रमेश कुमार, विवेक कुमार, अजीत सिंह, प्रमोद पाठक, पिंटू दास, उपेंद्र पंडित, राजन साव, सिद्दार्थ, रामजस तिवारी, रणधीर सिंह, शशि तिवारी, उमाशंकर, कृष्णा मंडल समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन