मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इंजीनियर बनने की चाहत है केपीएस गम्हरिया के दसवीं साइंस टॉपर हिमांशु की KPS Gamharia's 10th science topper Himanshu wants to become an engineer

लेखक: प्रकाशित:
इंजीनियर बनने की चाहत है केपीएस गम्हरिया के दसवीं साइंस टॉपर हिमांशु की KPS Gamharia's 10th science topper Himanshu wants to become an engineer

गम्हरिया : आईसीएसई की 10वीं साइंस की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया का टॉपर रहा छात्र हिमांशु कुमार सिंह की तमन्ना भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। उसने यह सफलता प्रतिदिन आठ से दस घन्टे कड़ी मेहनत कर प्राप्त किया है। गम्हरिया के मोतीनगर निवासी उसके पिता राकेश कुमार सिंह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत है जबकि माता संगीता सिंह कुशल गृहिणी है। दो भाई बहन में हिमांशु छोटा है जबकि उसकी बड़ी बहन सुभाष यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही है। हिमांशु की इस सफलता पर घर के सभी सदस्य काफी खुश हैं। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन