मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से गम्हरिया में बाबा नाम संकीर्तन सह सत्संग आयोजित, जुटे श्रद्धालु Baba Naam Sankirtan cum Satsang organized by Anandmarg Pracharak Sangh in Gamhariya, devotees gathered

लेखक: प्रकाशित:
आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से गम्हरिया में बाबा नाम संकीर्तन सह सत्संग आयोजित, जुटे श्रद्धालु Baba Naam Sankirtan cum Satsang organized by Anandmarg Pracharak Sangh in Gamhariya, devotees gathered

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर मार्ग में आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से बाबा नाम केवलम संकीर्तन, सत्संग सह मिलित भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित आनन्द प्रचारक संघ के बसन्त रामदेव ने कहा कि परमपुरुष अति उज्जवल हैं।उनकी उज्जवलता हमारी इंद्रियों के ग्रहण क्षमता के परे है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। इस उज्जवल ज्योति को ग्रहण करने के लिए साधना की जरूरत है। कहा कि मनुष्य जीवन धारण करने का एकमात्र उद्देश्य साधना करना है। जो साधना नहीं करता उसका जीवन वज्रपात वृक्ष के समान व्यर्थ हो जाता है। हमें मानव जन्म मिला है जिसका उद्देश्य बुद्धि तथा मनीषा का उपयुक्त अनुशीलन करना है, सत्य वचन बोलना है। इस अवसर पर आयोजित संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके सफल आयोजन में भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन, जगदीश, नीरज, नरेश बर्मन आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन