मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

3.14 करोड़ रुपए के डोडा के साथ चाईबासा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार Chaibasa police arrested two smugglers with doda worth Rs 3.14 crore

लेखक: प्रकाशित:
3.14 करोड़ रुपए के डोडा के साथ चाईबासा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार Chaibasa police arrested two smugglers with doda worth Rs 3.14 crore

चाईबासा : चाईबासा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3.14 करोड़ रुपये के डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि डोडा लेकर एक ट्रक टेबो थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसके बाद छापेमारी दल का गठन कर अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान डोडा लदा ट्रक पकड़ा गया। जांच किए जाने पर ट्रक के अंदर ऊपरी हिस्से में 3216 खाली जूट का बोरा और 415 खाली टीन का डब्बा पाया गया। उसके नीचे 135 प्लास्टिक के बोरे में 2096 किग्रा अफीम डोडा छिपाकर रखे गए थे जिसकी कीमत करीब 3.14 करोड़ रुपए बताया गया है। उन्होंने बताया कि इसे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ले जाने की योजना थी। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पांच लाख रुपए नगद, तीन स्मार्टफोन समेत कई सामान बरामद किए गए। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन