मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु वीबीडीए ने आनन्दमार्ग को किया सम्मानित VBDA honored Anandmarg for its better work in the field of blood donation

लेखक: प्रकाशित:
रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु वीबीडीए ने आनन्दमार्ग को किया सम्मानित VBDA honored Anandmarg for its better work in the field of blood donation

गम्हरिया : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड की ओर से 37वीं वर्षगांठ पर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम के सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए टाटा मोटर्स को सम्मानित किया गया। वहीं, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, सरायकेला- खरसावां को भी सम्मानित किया गया। टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन प्रसाद, रविंद्र कुमार व समीर सरकार तथा आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सराईकेला खरसावां के गोपाल बर्मन, दीपक कुमार व प्रवेश गोप ने सम्मान ग्रहण किया। विदित है कि आनन्दमार्ग द्वारा कांड्रा एवं सीनी में पूरे वर्ष में चार रक्तदान शिविर का  आयोजन किया गया एवं जरूरतमंद रोगियों को रक्त भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान टाटा स्टील, टाटा कमिंस, टिमकेन, यूसीआईएल, टाटा पावर, रामकृष्ण फोर्जिंग समेत 304 संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिव कमल कुमार घोष द्वारा संस्था के गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। संस्था द्वारा 359 रक्तदान शिविर लगाकर कुल 33,371 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। साथ ही, 2024-25 में 35 हजार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा। इस अवसर पर उपस्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने कहा कि रक्तदान करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने से उनको प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की सलाह दी। इस मौके पर नलिनी राम मूर्ति ,चंद्रशेखर खान सुनील मुखर्जी, कमल कुमार घोष, प्रदीप घोषाल, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन