मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन
jharkhand

तीन माह से राशन से बंचित सालडीह के कार्डधारियों ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन Card holders of Saldih, deprived of ration for three months, demonstrated at Gamharia block headquarters

लेखक: प्रकाशित:
तीन माह से राशन से बंचित सालडीह के कार्डधारियों ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन Card holders of Saldih, deprived of ration for three months, demonstrated at Gamharia block headquarters

गम्हरिया : विगत तीन माह से राशन से बंचित आदित्यपुर के सालडीह बस्ती के कार्डधारियों द्वारा गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्डधारियों ने बताया कि बीते लगभग तीन माह से सालडीह के डीलर द्वारा राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीलर सरस्वती स्वंय सहायता समूह द्वारा एक माह पहले पंचिंग करवा लिया जाता है और दूसरे महीने में राशन दिया जाता है। अब तो वह भी नहीं दिया जा रहा है। जहां PDS डीलर का नाम सरस्वती स्वयं सहायता समूह बताया गया है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने गम्हरिया के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उंक्त डीलर पर कार्रवाई करते हुए विगत तीन माह के बकाया राशन दिलाने की मांग किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्डधारी उपस्थित थे। इस बाबत प्रभारी एमओ सुनील चौधरी ने बताया कि पूर्व में उंक्त डीलर की शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई थी। कार्डधारियों द्वारा आज शिकायत मिली है तो निश्चित ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि प्रखंड के कई डीलरों के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायतें सामने आई है और प्रखंड कार्यालय में शिकायतें भी की गई थी। किन्तु, उनपर कार्रवाई नहीं होने से राशन नहीं मिलने का खामियाजा कार्डधारियों को भुगतना पड़ रहा है।
टॉपिक्स

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन