मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को ले सीएचसी गम्हरिया में दिया गया प्रशिक्षण Training given in CHC Gamhariya for the success of deworming day

लेखक: प्रकाशित:
कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को ले सीएचसी गम्हरिया में दिया गया प्रशिक्षण  Training given in CHC Gamhariya for the success of deworming day

गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया के सभागार में एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों साहियाओं तथा एमपीडब्ल्यू के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें आगामी 19 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी ने उन्हें बताया कि इसका आयोजन आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए किया गया है। इस दौरान उन्होंने आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आगामी 19 अप्रैल को प्रखंड के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को आयोडीन की गोली खिलाया जाना है ताकि उन्हें उन बीमारियों से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने आयोडीन गोली खिलाने के तरीकों को भी बताया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कहा कि उंक्त दिवस के बाद छूटे हुए बच्चों को आगामी 26 अप्रैल को आयोडीन की गोली दी जाएगी। उन्होंने निजी विद्यालय के प्रबंधन से भी इस कार्य मे सहयोग देने की अपील किया।
इस मौके पर लेखा प्रबंधक रवि भूषण सिंह, प्रोग्राम प्रबन्धक आतेश कुमार समेत सभी जेएनएम, साहिया, स्वास्थ्यकर्मी व एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन