मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामनवमी जुलूस को लेकर गुरुवार को यातायात नियम में किया गया बदलाव Changes made in traffic rules on Thursday regarding Ram Navami procession

लेखक: प्रकाशित:
रामनवमी जुलूस को लेकर गुरुवार को यातायात नियम में किया गया बदलाव Changes made in traffic rules on Thursday regarding Ram Navami procession

सरायकेला : रामनवमी पर्व पर गुरुवार को जिले के विभिन्न अखाड़ा समिति की ओर से निकाले जाने वाले  शोभा यात्रा (जुलूस) में होने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात नियमों में बदलाव किया गया है। इस सम्बन्ध में यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, काण्ड्रा थाना अन्तर्गत गिद्दीबेडा टॉल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत अदित्यपुर टॉल प्लाजा के पास, चाण्डिल गोलचक्कर से नीमडीह थाना तक सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इस दौरान सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन