मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने जसपुर-दुग्धा रेल फाटक पर चलाया जागरूकता अभियान RPF in-charge launched awareness campaign at Jaspur-Dugdha railway gate

लेखक: प्रकाशित:
आरपीएफ प्रभारी ने जसपुर-दुग्धा रेल फाटक पर चलाया जागरूकता अभियान RPF in-charge launched awareness campaign at Jaspur-Dugdha railway gate

सरायकेला : सीनी आरपीएफ प्रभारी अमल घोष के नेतृत्व में शुक्रवार को गम्हरिया के जसपुर- दुग्धा रेलवे फाटक पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए चलती ट्रेन पर पथराव नहीं करने, मानव तस्करी नहीं करने, महिला सुरक्षा और टोल फ्री नंबर 139 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 139 पर कॉल करें, तुरंत सहायता मिलेगी। आरपीएफ प्रभारी ने कहा कि यदि रेलवे क्रॉसिंग बंद रहे तो किसी भी हालत में रेल लाइन पार करने का प्रयास ना करें। उन्होंने कहा कि अभी सभी ट्रेनों की गति तेज हो गई है इसलिए रेलवे लाइन के किनारे चलने का प्रयास भी नहीं करें। कहा कि सतर्कता से ही हम किसी भी अप्रिय दुर्घटना को रोक सकते हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए रेलवे लाइन के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत देने को कहा। इस दौरान आरपीएफ अधिकारी व कई जवान शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन