मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रशांत किशोर अपने गिरेबां में झांके, दूसरों को नसीहत ना दें- फुलकान्त झा Prashant Kishore should look into his own affairs, do not give advice to others - Phulkant Jha

लेखक: प्रकाशित:
प्रशांत किशोर अपने गिरेबां में झांके, दूसरों को नसीहत ना दें- फुलकान्त झा Prashant Kishore should look into his own affairs, do not give advice to others - Phulkant Jha

गम्हरिया : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के राजनीति छोड़ने के प्रशांत किशोर के बयान पर वरिष्ठ पार्टी नेता फुलकान्त झा ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर जैसे चाटुकारों से राहुल गांधी को सीख लेने की जरूरत नहीं है। झा ने कहा कि प्रशांत किशोर स्वयंभू नेता के रूप में बिहार जैसे बुद्धिजीवी राज्य समेत देश के विभिन्न राज्यों में अपनी औकात को स्थापित करने में लगे हैं। उन्हें अपने गिरेबां में झांकने की आवश्यकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाववश अपने निजी सलाहकार के रूप में नियुक्त कर लिए जिससे उनकी भी किरकिरी हुई। अब वे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को  दूध के पानी मे लपेटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर भूल गए कि राहुल गांधी चार बार के सांसद हैं और अकेले पूरी दुनिया मे त्याग, भाईचारे और समर्पण का छाप छोड़ चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन