मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Program organized on World Malaria Day at CHC Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित Program organized on World Malaria Day at CHC Gamharia

गम्हरिया : विश्व मलेरिया दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मलेरिया रोग के लक्षण, बचाव व रोकथाम को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मलेरिया दिवस के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि हालांकि विगत कई वर्षों से इस बीमारी के रोगियों में कमी आई है। इसके बावजूद हमें सतर्क रहना है ताकि यह फिर से फैल ना सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम मलेरिया के खिलाफ जारी लड़ाई में तेजी लाना है। अतः, सतर्क और जागरूक रहकर ही इस लड़ाई को तेज रख सकते हैं। उन्होंने इस बीमारी से बचाव के लिए विशेषकर बरसात के दिनों में घर के आसपास पानी नही जमने देने और सोने के दौरान मच्छर दानी लगाने को कहा। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार साहू समेत सभी एमपीडब्ल्यू व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन