मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन Career counseling program organized in Our Classes for Your Success

लेखक: प्रकाशित:
आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन Career counseling program organized in Our Classes for Your Success

गम्हरिया : आवर क्लासेज फॉर योर सक्सेस कोचिंग संस्थान में कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के प्रभारी आकाश महतो एवं विशिष्ट अतिथि अजय करुआ उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस विषय मे बच्चों की रुचि हो उसी में फोकस करनी चाहिए। इससे वे अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित संस्थान के विज्ञान ग्रुप के शिक्षक राहुल प्रसाद, सुजीत कुमार एवं अमित झा ने विज्ञान को लेकर किस प्रकार देश का नाम ऊंचा कर सकते है, इस बाबत विस्तार से बच्चो को बताया। इस दौरान वाणिज्य समूह के शिक्षक अमन यादव ने बच्चों को कहा कि वाणिज्य आने वाले समय का सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते है। कार्यक्रम के अंत मे जैक बोर्ड में दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण कोचिंग के छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जनत में संस्थान के संचालक अमन यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राहुल कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार, रविश, राखी, अनिल, नीरज स्मिता, अजय, आकाश आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन