मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नहाने के दौरान चेक डैम में डूबने से केपीएस के सातवीं कक्षा के छात्र सुमित की मौत KPS seventh class student Sumit died due to drowning in check dam while taking bath

लेखक: प्रकाशित:
नहाने के दौरान चेक डैम में डूबने से केपीएस के सातवीं कक्षा के छात्र सुमित की मौत KPS seventh class student Sumit died due to drowning in check dam while taking bath

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड तीन के गम्हरिया स्थित सतवाहिनी निवासी विजय यादव के पुत्र सुमित यादव (12) की गुरुवार को शिव नारायणपुर चैक डैम में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई। वह विजय यादव का इकलौता पुत्र था और गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के सातवीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। वहां से वह शिव नारायणपुर चेक डैम में नहाने चला गया। नहाने के क्रम में गहरा पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पंहुचे परिजनों द्वारा उसे डैम से निकाल कर टीएमएच ले गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पूरे सतवाहिनी में मातम व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन