मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा The delegation met former Deputy Chief Minister Sudesh Mahato and discussed local problems

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा The delegation met former Deputy Chief Minister Sudesh Mahato and discussed local problems

आदित्यपुर : एसिया उपाध्यक्ष डॉ0 सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश महतो से उनके रांची स्थित आवास पर मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती के साथ-साथ प्रदेश के विकास के कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान प्रतिनिमण्डल द्वारा बताया गया कि बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से लोगो को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। निर्माण के क्षेत्र में बालू, गिट्टी आदि की अनुपलब्धता से निर्माण कार्य मे रुकावट होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित होना पर रहा है। वहीं, एमएसएमई, शिक्षा, लॉ एंड आर्डर समेत कई विषयों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई एवं प्रदेश को नई ऊंचाई पर पहुचाने के लिए पुनः मिलने का संकल्प लिया गया। प्रतिनिधिमंडल में तरुण उर्फ मुन्ना तिवारी, डॉ0 शेखर सुमन, जगन्नाथ महतो आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन