मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमीन विवाद में कलियुगी बेटे ने बुढ़ी मां और नेत्रहीन पिता पर किया हमला, मां की मौत In land dispute, iron aged son attacked old mother and blind father, mother died

लेखक: प्रकाशित:
जमीन विवाद में कलियुगी बेटे ने बुढ़ी मां और नेत्रहीन पिता पर किया हमला, मां की मौत In land dispute, iron aged son attacked old mother and blind father, mother died

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले राजनगर थाना अंतर्गत कांकी गांव में कलियुगी बेटे ने जमीन विवाद में अपनी बूढ़ी मां और नेत्रहीन पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। उंक्त हमले में मां यशोमति प्रधान (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता यादव प्रधान (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने घायल यादव प्रधान को इलाज के लिए राजनगर सीएचसी पहुंचाया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक यशोमति प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच में शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि आरोपी पुत्र राजेंद्र प्रधान का अपने पिता से संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। वह जमशेदपुर में काम करता है। मंगलवार को गांव में कीतर्न चल रहा था। इसी दौरान वह अपने गांव आया और भुजाली से अपने मां- बाप पर हमला कर दिया जिसमे मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता कि आरोपी का एक छोटा भाई  भी है जो अविवाहित है। माता- पिता उसकी शादी के बाद बंटवारा करना चाहते थे जो आरोपी पुत्र को नागवार गुजरा और उसने मंगलवार को साजिश के तहत बूढ़े मां बाप पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन