मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने दी पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 सुषमा झा को श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि On her death anniversary, doctors and medical workers paid respectful tribute to former medical officer Dr. Sushma Jha

लेखक: प्रकाशित:
पुण्यतिथि पर चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने दी पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 सुषमा झा को श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि On her death anniversary, doctors and medical workers paid respectful tribute to former medical officer Dr. Sushma Jha

आदित्यपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया की पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिवंगत डॉ0 सुषमा झा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को चिकित्सको और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ0 विजय कुमार ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ0 सुषमा झा के कार्यों को भुला पाना कठिन होगा। अपने कार्यकाल में उन्होंने असंख्य मरीजों की सेवा की। चिकित्सा के क्षेत्र में निष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देकर उन्होंने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने डॉ. सुषमा झा के नाम पर अस्पताल प्रांगण में बन रहे उद्यान का नामकरण सुषमा उद्यान करने की घोषणा की। इस मौके पर दिवंगत डॉ0 सुषमा झा के पति सह पूर्व सिविल सर्जन डॉ0 श्याम कुमार झा ने कहा कि चिकित्सक के साथ मरीजों के बीच अभिभावक के रूप में सुषमा की पहचान थी। बिल्कुल साधारण रहन-सहन की डॉ0 सुषमा को प्रसूति व स्त्री रोग में काफी अनुभवी मानी जाती थी। आर्थिक रूप से पिछड़े लोग उन्हें रक्षक चिकित्सक के रूप में मानते थे। इस मौके पर जिला सिविल सर्जन डॉ0 अजय कुमार ने भी दिवंगत सुषमा झा के बीते कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 लक्ष्मी ने डॉ. सुषमा झा की जीवनी से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सीख लेने की अपील की। इस मौके पर उनकी स्मृति में लगाए गए नीम वृक्ष में अतिथियों द्वारा जल अर्पण किया गया। इसके साथ ही उद्यान में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर डॉ0 प्रमिला कुमारी, डॉ0 बसंत कुमार, डॉ0 आदित्य, पद्मा झा, सुनीता झा, प्रतीक, सुजीत कुमार, संतोष कुमार साहू, अरुण कुमार समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन