मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के टॉप टेन में शामिल हुए आदर्श विकास विद्यालय के पांच बच्चे, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई Five children of Adarsh ​​Vikas Vidyalaya included in the top ten of the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले के टॉप टेन में शामिल हुए आदर्श विकास विद्यालय के पांच बच्चे, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई Five children of Adarsh ​​Vikas Vidyalaya included in the top ten of the district

गम्हरिया : आदर्श विकास विद्यालय, गम्हरिया के पांच छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल की दसवीं की परीक्षा में जिले के टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इससे विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। वर्ष 2024 के दसवीं की परीक्षा में इस विद्यालय से कुल 131 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 122 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 07 द्वितीय श्रेणी में और शेष दो तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमे 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिंस कुमार विद्यालय के साथ-साथ जिला टॉपर भी रहा जबकि श्रीकांत मुंडा 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का द्वितीय व जिले का चतुर्थ टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसी प्रकार, 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुखदेव दास और रोहित महतो संयुक्त रूप से विद्यालय का तृतीय और जिले का आठवां टॉपर बनने का श्रेय लिया। साथ ही, नीतिष्मीता बेहरा ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का चतुर्थ टॉपर और जिले की दसवीं टॉपर रही।  विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को बधाई  देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन