मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश DC held a meeting with master trainers and gave several instructions

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश DC held a meeting with master trainers and gave several instructions

सरायकेला : लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सभी तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर्स के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी प्रखंडो में आयोजित बीएलओ के साथ ट्रेनिंग  की समीक्षा करते हुए विभिन्न मतदान केंद्र से सम्बन्धित समस्याओं को सुचीबद्ध करते हुए सम्बन्धित सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी को निष्पदित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स का दो सदसीय टीम गठित कर निर्धारित मतदान केंद्रों का जायजा लेकर वहां सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता, मतदाता जागरूकता समूह की सक्रियता आदि का निरीक्षण करने तथा मतदाता जागरूकता समूह एवं बीएलओ के साथ समन्वय मतदान की तिथि, मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन की उपलब्धता आदि की जानकारी साझा कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर छोटे-छोटे समूह में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा उनकी शंकाओं व समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण करने की बात कही। इस मौके पर निर्वाची निबंधक पदाधिकारी  खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग रविन्द्र गगराई, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित  थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन