मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर बंगाल के मेदिनीपुर का युवक घायल, भेजा गया अस्पताल Youth from Medinipur, Bengal injured after falling from train

लेखक: प्रकाशित:
ट्रेन से गिरकर बंगाल के मेदिनीपुर का युवक घायल, भेजा गया अस्पताल Youth from Medinipur, Bengal injured after falling from train

गम्हरिया : कांड्रा रेलवे स्टेशन के सीनी लाइन आउटर पर रविवार की अहले सुबह करीब पांच बजे ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी राकेश हाईत नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर और शरीर के अन्य भागों में चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक कवि गुरु एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-12949) से मेदिनीपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन से अचानक गिरकर घायल हो गया। यह  घटना हो गई । घटना से युवक बाल बाल बच गया। हालांकि ट्रेन से गिरने के बाद युवक घायल अवस्था में ही अपने साहस का परिचय देते हुए पैदल आरपीएफ बैरक पहुंचा और वही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा को इसकी जानकारी दी। उसके बाद कांड्रा थाना को उक्त घटना की  सूचना दी गई। तत्पश्चात, आरपीएफ प्रभारी और कांड्रा पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया भेजा गया। घटना की जानकारी आरपीएफ प्रभारी द्वारा युवक के परिजन को दे दी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन