मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में सिंहभूम और जमशेदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देने की मांग उठी In the Congress meeting, demand was raised to give Congress candidates in Singhbhum and Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस की बैठक में सिंहभूम और जमशेदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देने की मांग उठी In the Congress meeting, demand was raised to give Congress candidates in Singhbhum and Jamshedpur

आदित्यपुर :आदित्यपुर स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स में जिला कांग्रेस की एक बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस की परंपरागत सीट सिंहभूम को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर से सिंहभूम सीट को नहीं छोड़ने की बात कही। बैठक में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर एवं सिंहभूम सीट से कांग्रेस को टिकट देने की मांग उठी। पार्टी के पदाधिकारियों ने गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठाई। इस मौके पर उपस्थित सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के विशाल वोट बैंक के चलते ही वर्तमान सांसद गीता कोड़ा की जीत हुई थी। ऐसे में सिंहभूम सीट पर कांग्रेस का एक बड़ा जनाधार है। कांग्रेस के वरीय नेता केपी सोरेन ने कहा कि गठबंधन के तहत जो भी निर्णय होगा सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होना चाहिए। महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेशधारी, राकेश तिवारी, हिटलर सुम्बरुई, उपेंद्र शर्मा, केपी सोरेन, समरेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन