मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करण महतो नामक युवक की मौत A young man named Karan Mahato died after being hit by an unknown vehicle

लेखक: प्रकाशित:
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करण महतो नामक युवक की मौत A young man named Karan Mahato died after being hit by an unknown vehicle

    मृतक युवक का फोले फोटो
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- पुरूलिया मार्ग पर लेंगडीह के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रावताड़ा निवासी करण महतो (19) के रूप में हुई है। घटना बुधवार की अहले सुबह करीब  तीन बजे की बताई गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बताया गया है कि युवक सिंहभूम कालेज के इंटर के फाइनल ईयर का छात्र था और बुधवार को ही उसका सिंहभूम कालेज में प्रैक्टिकल परीक्षा थी। सुबह घर में नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि उसका शव चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में है।चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि युवक ट्रेक शूट में था। संभवतः वह मार्निंग वॉक में निकला होगा और किसी वाहन के चपेट में आ गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन