मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भाजपा ने आजतक केवल लूटने का काम किया- चम्पई सोरेन Till date BJP has only done the work of looting – Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
भाजपा ने आजतक केवल लूटने का काम किया- चम्पई सोरेन Till date BJP has only done the work of looting – Champai Soren

★राज्य में मॉडल स्कूल और गम्हरिया-राजनगर में डिग्री कॉलेज खोलेगी सरकार
◆सीएम ने किया भीमखांदा माइक्रो लिफ्ट पाइप लाइन सिंचाई योजना समेत 356 करोड़ की छोटी-बड़ी 84 योजनाओं का शिलान्यास
गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गांजिया बराज में खरकई और संजय नदी तट पर उज्जैनपुर से अवलाटांड़-चमारू तक एफलेक्स बांध और भीमखांदा माइक्रो लिफ्ट पाइप लाइन सिंचाई योजना समेत करीब 356 करोड़ रुपए की 84 छोटी बड़ी योजनाओं का मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने गुरुवार को शिलान्यास किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज गजिया बराज से 3 हजार हेक्टेयर जमीन को सालों भर पानी देने की योजना का शिलान्यास हो रहा है। यह इस क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इससे वे सालों भर खेती कर सकेंगे। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार थी जिसने झूठा प्रचार किया। ना ही किसानों के लिए और ना ही मजदूरों के लिए या स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोई काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरायकेला के गोविंदपुर से ग्रामीण क्षेत्र होकर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया थाना मोड़ तक 27 किलोमीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होने जा रहा है। कहा कि भाजपा को केवल झारखंड में खनिज संपदा दिखती है। उसे यहां के आदिवासी- मूलवासी का विकास नहीं दिखता है। भाजपा ने आज तक केवल लूटने का काम किया है।
सीएम चम्पई सोरेन ने कहा कि हर उद्योग को अपने लाभ का 2 फीसदी विकास पर खर्च करना और 50 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने की गारंटी देनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मॉडल स्कूल की शुरुआत किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। सरकार ने 50 साल की महिलाओं को सर्वजन पेंशन देना आज से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गम्हरिया और राजनगर प्रखंड में सरकार डिग्री कॉलेज खोलेगी जिसके लिए गुरुजी-शिष्य क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। कहा कि प्राइमरी शिक्षा से जनजातीय भाषा के साथ ओड़िया और बांग्ला में पढ़ाई शुरू करने की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि चांडिल डैम से पटमदा, बोड़ाम तक के किसानो को सिंचाई की सुविधा पाइप लाइन के माध्यम से दी जा रही है।
इस मौके पर कृषि, सहकारिता और पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, सुवर्णरेखा परियोजना के निदेशक मंजूनाथ भजंत्री, जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख नागेश मिश्रा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी मनीष टोप्पो समेत जिले के सभी अधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन